Patna Balu Mafia Viral Video : बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर बोला हमला, महिला इंस्पेक्टरों को छोडकर भागे पुलिसकर्मी
Patna Balu Mafia Viral
Video : पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव सोन घाट पर सोमवार को बालू (रेत) ओवरलोडिंग के खिलाफ छापेमारी की जा रही थी। ओवरलोडिंग वाहनों के अवैध परिचालन और अवैध खनन को लेकर ये छापेमारी की गयी थी।
Kindly visit: Crime Khabar in Hindi
इस दौरान करीब 150 ट्रकों को पकड़ा गया था जिनपर क्षमता से अधिक बालू लदी हुई थी। सभी ट्रकों को कोइलवर पुल के नीचे बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया गया था। इतने में दर्जनों की संख्या में बालू माफियाओं और ट्रक चालकों ने खनन विभाग की टीम पर जोरदार हमला बोल दिया। दो महिला माइनिंग इंस्पेक्टर व जिला खनन पदाधिकारी को खनन माफियाओं ने बेरहमी से पीटा। जब माफिया उग्र हुए तभी करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी जो साथ तैनात थे वो इन तीनों को छोड़कर भाग गए।
महिला इंस्पेक्टरों को छोड़कर भाग गए दर्जन भर पुलिस वाले
Patna Balu Mafia Viral Video : बता दें कि सोमवार को पटना के जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीप्रकाश व अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में ओवरलोडिंग वाहनों (Overloading Vehicles) के खिलाफ कार्रवाई की गयी। छापेमारी करने पहुंची जिला खनन विभाग (District Mining
Department) की टीम पर बालू माफियाओं और ट्रक चालकों ने जानलेवा हमला कर दिया। ईंट- पत्थर और डंडों से खनन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया गया। जिला खनन पदाधिकारी और दो महिला माइनिंग इंस्पेक्टरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। महिला माइनिंग इंस्पेक्टर सैयद फरहीन, आम्या कुमारी को बचाने के लिए जिला खनन पदाधिकारी कुमार गौरव जूझते रहे। खुद भी उन्हें बेरहमी से पीटा गया। लेकिन जब ये हमला शुरू हो रहा था तभी करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी जो खनन टीम के साथ थे वो भाग खड़े हुए।
Comments
Post a Comment