Bullet Pataka मारने पर होगी कानूनी कार्रवाई, Indore Police लेगी एक्शन

 

Indore शहर के ट्रैफिक DCP मनीष कुमार अग्रवाल के द्वारा आदेश जारी किये है कि बुलेट के साइलैंसर से आग निकालने और पटाखे (Bullet Pataka) की आवाज़ निकालने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाए.

Read more: Crime News in Hindi

Crime News in Hindi


जिसके चलते Indore Traffic Police के द्वारा शहर के मुख्य चौराहो पर रविवार को कई बुलेट मालिकों पर चालान की कार्यवाही की गई.

बाइक या बुलेट से पटाखे (Bullet Pataka) की आवाज़ या आग के गोले निकल सके इसलिए बाइक मालिक साइलैंसर को मोडिफाई (Bullet Silencer Modified) करवा लेते है. कई लोग इस प्रकार के साइलैंसर का इस्तेमाल (exhaust) करके शहर का माहौल भी बिगाड़ते है, इसलिए इंदौर के ट्रैफिक DCP मनीष कुमार अग्रवाल के द्वारा एक बैठक भी ली जाएगी जिसमे सख्ती से कार्यवाही की जाने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी.

Modified Silencer का इस्तेमाल करने वाले तकरीबन 15 से अधिक लोगो के खिलाफ चालानी कार्यवाही (Chalan) की गई है वहीं, कार्यवाही के दौरान यह भी पाया गया की कई सारे लोगो ने नियमानुसार नंबर प्लेट भी नहीं लगवाई है तो कई लोगो ने गलत तरीके ने नंबर प्लेट (Number Plate) लगवाई है. ट्रैफिक DCP के द्वारा यह आदेश भी जारी किये गए है कि इस प्रकार के साइलैंसर बेचने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी.

 

Comments

Popular posts from this blog

Parineeti Raghav Engagement की तारीख आई सामने, परिणीति और राघव की सगाई की तैयारियां शुरू

Patna Balu Mafia Viral Video : बालू माफियाओं ने खनन विभाग की टीम पर बोला हमला, महिला इंस्पेक्टरों को छोडकर भागे पुलिसकर्मी